Daily Horoscope
✕

मिसिसिपी में कम से कम 26 सांसद कोरोनावायरस से संक्रमित निकले

Updated: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (11:24 IST)
जैकसन (अमेरिका)। अमेरिका के मिसिसिपी में कई सांसद कोविड-19 से पीड़ित हैं। जन स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कम से कम 26 सांसद और मिसिसिपी की राजधानी में काम करने वाले अन्य 10 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मिसिसिपी सदन का वार्षिक सत्र 1 जुलाई को ही खत्म हुआ है।
ALSO READ: WHO ने 'हवा से कोरोनावायरस फैलने' के सबूतों को स्वीकार किया
इनमें से लेफ्टिनेंट गवर्नर डेल्बर्ट होजमैन और हाउस स्पीकर फिलिप गुन कोरोनावायरस से संक्रमित होने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। वे घर पर पृथक रह रहे हैं। यहां लोगों का मास्क नहीं पहनना और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करना तेजी से बढ़ते मामलों की मुख्य वजह है। संक्रमितों की संख्या इससे अधिक होने की आशंका है।
 
राज्य के शीर्ष लोक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. थोमस डोब्स ने कहा कि ये आंकड़े केवल उन मामलों से जुड़ें हैं जिनकी जैकसन में हाल ही में जांच की गई। कई सांसद अपने गृह निवास लौटने के बाद भी जांच करा रहे हैं। डोब्स ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कृपया अपनी रक्षा करें, अपने प्रियजनों की रक्षा करें। मास्क पहनें। जितना हो सके, घर में रहने की कोशिश करें।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि 30 लाख की आबादी वाले मिसिसिपी में मंगलवार शाम तक कोविड-19 के कम से कम 32,888 पुष्ट मामले थे और 1,188 लोगों की इससे जान जा चुकी थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख