ramcharitmanas

Corona India Update : कोरोना के 2323 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 15,000 से कम

Updated: शनिवार, 21 मई 2022 (20:58 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 2,323 नए मामले सामने आने से देश में कोरोनावायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,34,145 हो गई है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,996 रह गई है।

ALSO READ: राहतभरी खबर, भारत में घटे कोरोना के नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 15,000 के करीब
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 25 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,348 पर पहुंच गई है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी है।
 
मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 48 की कमी दर्ज की गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.47 प्रतिशत, साप्ताहिक दर 0.51 प्रतिशत है, वहीं देश में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,94,801 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 192.12 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अगला लेख