dharma sangrah
✕

देश में Covid 19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 हुई, संक्रमण के मामले 23077 हुए

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (11:43 IST)
नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को कोविड​​-19 की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या तक 23,077 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के 17,610 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है जबकि 4,748 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। 1 मरीज विदेश चला गया था।
 
हालांकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि कोरोना वायरस के अब तक कुल 23,502 पुष्ट मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में रिपोर्ट किए गए कोविड-19 के कुल 23,077 मामलों में से 77 विदेशी नागरिक हैं।
ALSO READ: कोविड-19 की हर्बल दवा पर शोध कर रहे हैं भारतीय वैज्ञानिक
मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार शाम से अब तक कुल 32 मौतें हुई हैं जिनमें से 14 मौतें महाराष्ट्र, 9 गुजरात, 3 उत्तरप्रदेश और 2-2 मौतें दिल्ली, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में हुई हैं। 718 मौतों में से 283 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। इसके बाद गुजरात का नंबर है, जहां 112 मौतें हुई हैं जबकि मध्यप्रदेश में 83, दिल्ली में 50, राजस्थान और आंध्रप्रदेश में 27-27 मौतें हुई हैं।
उत्तरप्रदेश और तेलंगाना में 24-24, तमिलनाडु में 20 और कर्नाटक में 17 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 16 मौतें हुई हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 15 मौतें हुई हैं। इस बीमारी ने जम्मू-कश्मीर में 5 लोगों की जान ले ली है, जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में में 3-3 लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: कोविड-19 के खिलाफ सेप्सिस की दवा का परीक्षण करेंगे भारतीय वैज्ञानिक
मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बिहार में 2 मौतें हुई हैं, जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में 1-1 मौत हुई है। हालांकि विभिन्न राज्यों द्वारा गुरुवार को बताए गए आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई पीटीआई तालिका के मुताबिक देश में 722 मौतें हुई हैं।
 
मंत्रालय द्वारा गुरुवार की सुबह में अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां संक्रमण के मामले 6,430 हो गए हैं, इसके बाद गुजरात में 2,624 मामले, दिल्ली में 2,376, राजस्थान में 1,964, मध्यप्रदेश में 1,699 और तमिलनाडु में 1,683 मामले हैं। कोविड-19 मामलों की संख्या उत्तरप्रदेश में 1,510, तेलंगाना में 960 और आंध्रप्रदेश में 895 हो गई है।
 
पश्चिम बंगाल में 514, केरल में 447, कर्नाटक में 445, जम्मू-कश्मीर में 427, पंजाब में 277 और हरियाणा में 272 मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 153 मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में 90 मामले हैं। झारखंड में 53 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं, उत्तराखंड में 47 और हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हुए हैं। छत्तीसगढ़ और असम में अब तक 36-36 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
 
चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22, जबकि लद्दाख में 18 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं, जबकि गोवा और पुडुचेरी में 7-7 मामले हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में 2-2 मामले हैं जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 मामला सामने आया है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख