dharma sangrah

गुजरात में कोविड-19 के 230 नए मामले, मरने वालों की संख्या 151 हुई

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (22:47 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 230 नए मामले आने के बाद राज्य में अभी तक 3,301 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में आज संक्रमण से 18 और लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज आए 230 नए मामलों में से 178 अकेले अहमदाबाद के हैं। शहर में अभी तक 2,181 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से आज 18 लोगों की मौत हुई है, सभी मौतें अहमदाबाद में हुई हैं। जिले में अभी तक 104 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि 18 में से 10 लोग अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
 
स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि ने बताया कि अहमदाबाद के अलावा सूरत में 10, आणंद में आठ, गांधीनगर में दो, राजकोट और वड़ोदरा में चार-चार, बनासकांठा, खेड़ा, नवसारी और पाटण में एक-एक नए मामले आए हैं। 
 
रविवार को 31 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अभी तक कुल 313 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 2,831 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 27 वेंटिलेटर पर हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख