biodatamaker
✕

दिल्ली में अब मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 रुपए जुर्माना

Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (15:20 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच अरविन्द केजरीवाल सरकार ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। अब राजधानी में मास्क नहीं पहनने वालों पर 2000 रुपए का जुर्माना किया जाएगा। 
 
दिल्ली में इससे पहले मास्क नहीं पहनने वाले पर 500 रुपए का जुर्माना किया जाता था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सरकार को फटकार लगाई थी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1,400 आईसीयू बिस्तरों से ज्यादा की व्यवस्था की जा रही है, जिनमें से 663 बिस्तर दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में और 750 बिस्तर केंद्र संचालित केंद्रों में उपलब्ध होंगे।
 
उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों से अपील है कि वे दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का वितरण करें।
 
उल्लेखनीय है ‍‍कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस बात को संज्ञान में लिया कि मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी नहीं बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाने का कोई बहुत ज्यादा असर नहीं हो रहा है।
 
उच्च न्यायालय ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के संबंध में दिल्ली सरकार ने अदालत को जो बताया है, वह उनके मंत्रियों द्वारा मीडिया को दिए गए बयानों से विपरित है।
 
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप सरकार से पूछा कि आपने शादी समारोहों में लोगों की संख्या सीमित करने के लिए 18 दिन तक क्यों प्रतीक्षा की? इस अवधि में कितने लोगों की कोविड-19 से मौत हुई? 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख