Hanuman Chalisa

Corona के खिलाफ अभियान में 2 हजार NCC कैडेट तैनात

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (21:50 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 2000 कैडेट नागरिक प्रशासन और पुलिस की कंधे से कंधा मिलाकर मदद कर रहे हैं तथा 50 हजार कैडेटों ने स्वेच्छा से काम करने की पेशकश की है।

एक्सरसाइज एनसीसी योगदान के तहत 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में नागरिक प्रशासन और पुलिस की मदद के लिए 2000 कैडेटों को नियुक्त किया गया है। पूर्णबंदी जारी रहने के मद्देनजर करीब सभी राज्यों ने एनसीसी के कैडेटों की तैनाती की मांग की है।

एनसीसी महानिदेशालय इस मांग पर नजर रखे हुए है और उसके अनुसार देशभर से करीब 50 हजार कैडेटों ने स्वेच्छा से कार्य करने की पेशकश की है।निदेशालय की ओर से 18 वर्ष से अधिक उम्र के कैडेटों को ही इस अभियान से जोड़ा जा रहा है और इसमें लड़के तथा लड़कियों की सीनियर विंग से ही कैडेट लगाए जा रहे हैं।

तैनाती से पहले इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाता है। राज्य सरकारों की ओर से उन्हें मास्क, दस्ताने आदि उचित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इन्हें कोरोना के हॉटस्पॉट से दूर रखा जाता है।

मुख्य रूप से इन्हें यातायात प्रबंधन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, खाद्य पदार्थों की तैयारी और पैकिंग करना, खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण, कतार प्रबंधन, सामाजिक दूरी, नियंत्रण केंद्रों और सीसीटीवी नियंत्रण कक्षों में तैनात किया जाता है।

इसके अलावा एनसीसी कैडेट टि्वटर, इंस्टाग्राम और व्‍हाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश भेजकर कोविड-19 से निपटने के लिए जनता को जागरूक कर रहे हैं। (वार्ता)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख