Hanuman Chalisa
✕

दर्दनाक, महंगी पड़ी घायल प्रवासी मजदूरों की मदद, दरोगा और सिपाही कोरोना संक्रमित

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (14:13 IST)
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में पिछली 15 मई को फखरपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक में सवार प्रवासी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने वाली पुलिस टीम के एक दरोगा तथा सिपाही कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। दुर्घटना में घायल हुए 7 मजदूरों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
 
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि गत 15 मई को महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर आ रहा एक ट्रक फखरपुर थाना क्षेत्र स्थित मदन कोठी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा 31 मजदूर घायल हुए थे।
 
उन्होंने बताया कि घायलों में से सात श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए थे तथा इनके संपर्क में आए एक पुलिस कर्मी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। पुलिस कर्मी की रिपोर्ट आने के बाद फखरपुर थाने पर तैनात अधिकारियों सहित सभी 68 पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच हुई। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक दारोगा तथा एक कांस्टेबल कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।
 
सिंह ने बताया कि फखरपुर कस्बे में रह रहे इन सभी पुलिस कर्मियों के घरों के आसपास के इलाके को हाटस्पाट कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की रिपोर्ट को मिलाकर जिले में अब तक 76 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 36 ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 40 एक्टिव केस हैं जिन्हें एल-1 श्रेणी के कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख