Daily Horoscope
✕

Corona virus : इंदौर में 2 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 39 हुई, 42 नए मामले

Updated: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (01:18 IST)
इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में 2 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस महामारी से जिले में मरने वालों की तादाद बढ़कर 39 हो गई है। 42 नए मामले मिलने के बाद जिले में कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद 544 से बढ़कर 586 हो गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि मोटापे की शिकार 95 वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ा, जबकि 63 वर्षीय पुरुष की मौत बुधवार को हुई। दोनों मरीज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती थे।
 
आंकड़ों की गणना से पता चलता है कि बुधवार रात तक जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 6.65 प्रतिशत थी, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। सीएमएचओ ने कहा, जिले में कोविड-19 के जो नए मरीज मिले हैं, उनमें से ज्यादातर लोग इस महामारी के पुराने मरीजों के सगे-संबंधी या परिचित हैं। मरीजों के संपर्क में आए ऐसे सभी लोगों को सावधानी के तौर पर पहले ही अलग किया जा चुका है।
 
अब तक जिले में इस महामारी के 37 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाए जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इंदौर में 392 मरीजों की हालत स्थिर है जबकि 3 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।115 लोग क्वारंटाइन में हैं। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से इंदौर की शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। (भाषा) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख