Daily Horoscope
✕

कोरोना से भारत में 2 और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 6

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (12:35 IST)
मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 63 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई। इस बीच बिहार के पटना में भी एक व्यक्ति की इस खतरनाक वायरस से जान चली गई। महाराष्ट्र में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बिहार में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। 
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक बयान में बताया कि मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था। उसे शनिवार को यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे ‘एक्यूट रेस्पीरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम’ हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई।
 
सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में कोरोना वायरस के एक अन्य मरीज की मौत हो गई थी। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों लोगों की मौत मुंबई में ही हुई।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। इन 10 मामलों में छह मामले मुंबई और चार पुणे में सामने आए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख