Hanuman Chalisa
✕

कोरोनाकाल में 2 चिकित्सा अधिकारियों को लगी फटकार, दिया इस्तीफा

Updated: गुरुवार, 6 मई 2021 (09:06 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के फीवर क्लिनिक से दवाइयों की किल्लत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन इस पर सख्त कदम भी उठा रहा है। बुधवार को अधिकारियों की फटकार के बाद 2 अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा भेज दिया।

ALSO READ: आने वाले हफ्तों में भारत में दोगुनी हो सकती हैं Corona से होने वाली मौतें, स्टडी से डराने वाला खुलासा
 
कलेक्टर मनीष सिंह ने जब फोन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया को डांटा तो उन्होंने व्हाट्स एप पर अपना इस्तीफा भेज दिया। गडरिया का कहना है कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है। कलेक्टर ने भी कहा कि अगर वे अपने इस्तीफे से सहमत हैं तो हम इसे मंजूर भी करा देंगे।

 
उधर मानपुर अस्पताल में भी जब SDM अभिलाष मिश्रा ने दौरा किया तो 1 डॉक्टर और कर्मचारी नहीं मिला। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस तोमर कोरोना किट के बारे में भी सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर एसडीएम ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई। इस डांट से व्यथित होकर तोमर ने भी विभाग को इस्तीफा दे दिया। 
उल्लेखनीय है कि इंदौर में कोराना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां बुधवार को भी 1,792 नए कोरोना संक्रमित मिले थे जबकि 8 लोगों की मौत हुई थी।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

अगला लेख