dipawali
✕

भिवानी के विधायक के निजी सहायक सहित 2 कोरोना पॉजिटिव

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2020 (18:08 IST)
भिवानी (हरियाणा)। हरियाणा के भिवानी सीट से विधायक और पूर्व मंत्री घनश्याम दास सर्राफ के सहायक सहित 2 लोगों के शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद विधायक को घर में ही पृथकवास में रहने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि सहायक 40 वर्षीय व्यक्ति भिवानी के ही हालुवास गेट का रहने वाला है जबकि दूसर संक्रमित गांव नाथुवास का निवासी है।
 
रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम विधायक सर्राफ के निवास स्थान पर पहुंची और उन्हें घर में ही पृथकवास में रहने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव चांग, तिगड़ाना व रिवाड़ी खेड़ा में 22 हजार 351 व्यक्तियों की प्राथमिक जांच की। मोबाइल नमूना संग्रह केंद्र में 93 लोगों के नमूने लिए गए।

सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र काद्यान ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त नमूनों रिपोर्ट अनुसार जिला भिवानी से दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसमें एक 35 वर्षीय गांव नाथूवास निवासी है व दूसरा 40 वर्षीय हालुवास गेट निवासी है, जो विधायक का निजी सहायक है।
 
उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय नाथूवास निवासी गुरुग्राम में किसी निजी कम्पनी में नौकरी करता है। वह 24 मई को गुरुग्राम से भिवानी आया था।काद्यान ने बताया कि दूसरा व्यक्ति 40 वर्षीय हालुवास गेट निवासी है, जो कि विधायक का निजी सहायक है। स्वास्थ्य विभाग ने विधायक सर्राफ को गृह पृथकवास में रहने को कहा है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख