• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 38078 people traveled on 494 domestic flights to India on Thursday
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 मई 2020 (17:50 IST)

भारत में गुरुवार को 494 घरेलू उड़ानों से 38078 लोगों ने की यात्रा

भारत में गुरुवार को 494 घरेलू उड़ानों से 38078 लोगों ने की यात्रा - 38078 people traveled on 494 domestic flights to India on Thursday
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि देश में गुरुवार को कुल 494 घरेलू उड़ानों से 38078 लोगों ने यात्रा की। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के चलते देश में 25 मार्च से 24 मई तक सभी यात्री उड़ानें निलंबित थीं। गत सोमवार से घरेलू यात्री उड़ान सेवा बहाल हुई है। अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें अभी निलंबित हैं।

सोमवार से गुरुवार के बीच देश में 1,827 घरेलू उड़ान सेवाओं का संचालन हुआ जिनमें कुल 1,65,605 लोगों ने यात्रा की। पुरी ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, 28 मई 2020 को रात 11:59 तक घरेलू उड़ानों के आंकड़े : दिन चौथा, प्रस्थान 494 उड़ानें तथा 38,078 यात्री, आगमन 493 उड़ानें तथा 38,389 यात्री।

घरेलू उड़ान सेवा बहाल होने के बाद से सात अलग-अलग उड़ानों में कोविड-19 के कुल 16 संक्रमित यात्री मिले हैं जिनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। इनमें से 13 यात्रियों ने इंडिगो के विमानों से यात्रा की। दो ने स्पाइस जेट से और एक ने एयर इंडिया की अनुषंगी अलायंस एयर से यात्रा की।

सोमवार को कुल 428 घरेलू उड़ानों से 30,550 लोगों ने यात्रा की और मंगलवार को 445 घरेलू उड़ान सेवाओं से 62,641 लोगों ने उड़ान भरी। बुधवार को 460 घरेलू उड़ानों का संचालन हुआ जिनसे 34,336 लोगों ने यात्रा की।

नागर विमानन महानिदेशालय के मुताबिक लॉकडाउन लागू होने से पहले तक, इस साल फरवरी में भारत में हर रोज करीब 4.12 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की। विमानन उद्योग के सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले भारतीय हवाईअड्डों पर प्रतिदिन करीब तीन हजार नियमित घरेलू उड़ानों का आवागमन होता था।
पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में सीमित संख्या में नियमित उड़ानों की इजाजत है क्योंकि ये राज्य कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच नहीं चाहते कि बड़ी संख्या में यात्री आएं। आंध्र प्रदेश में घरेलू उड़ान सेवा मंगलवार को बहाल हुई और पश्चिम बंगाल में गुरुवार को।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
UP में 1483 विशेष ट्रेनों से आ चुके हैं 20 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक