suvichar

महाराष्ट्र के वाशिम में कोरोना का कहर, एक ही होस्टल में 229 छात्र संक्रमित

Updated: गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (11:47 IST)
वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के एक ही होस्टर में 229 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए। होस्टल के 3 कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
 
वाशिम के रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा यहीं पर स्थित हॉस्टल में रहते हैं। इस होस्टल में अमरावती, हिंगौली, नांदेड़, वाशिम, बुलढाणा के 327 छात्र रहते हैं।

<

Maharashtra: 229 students and 3 staffers of a hostel in Washim test positive for #COVID19. A total of 327 students from Amravati, Hingoli, Nanded, Washim, Buldhana, Akola reside in this hostel.

— ANI (@ANI) February 25, 2021 >
ALSO READ: Corona का U टर्न : महाराष्ट्र में बेकाबू होता कोरोना, फिर भी नहीं सुधर रहे 'माननीय'
मंत्री ने उड़ाई थी नियमों की धज्जियां : महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ 23 फरवरी को वाशिम जिले में मंदिर में पूजा करने पहुंचे। मंदिर में बड़ी संख्या में मंत्री के समर्थक उपस्थित थे। इस दौरान कई मंत्री समर्थकों ने मास्क नहीं पहना था। यहां सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी।
 
महाराष्ट्र में 24 घंटों में 8807 मामले : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में 8 हजार 807 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से 80 लोगों की मौत हो गई।
 
लातूर में जनता कर्फ्यू : महाराष्ट्र के लातूर के जिला प्रशासन ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते 27 और 28 फरवरी को यहां ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का फैसला किया है। औरंगाबाद, और हिंगोली जिले में बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद रात का कर्फ्यू लगाया गया है।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख