dharma sangrah
✕

इंदौर में 19 Corona पॉजिटिव मिलने से राहत, 4 मरीजों की मौत, कुल संक्रमित 4753

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (01:35 IST)
इंदौर। देश के रेड जोन में शामिल इंदौर में बुधवार को राहत की खबर सामने आई, जब कोरोनावायरस (Coronavirus) के केवल 19 पॉजिटिव मरीज ही सामने आए लेकिन 4 नई मौतों के बाद कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 236 हो गया। देर रात जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4753 हो गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि बुधवार को टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1259 रही, जिसमें से 19 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1214 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 753 पर पहुंच गया।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि बुधवार को हमें कुल 1491 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 87 हजार 494 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। बुधवार को 24 मरीजों को उपचार के बाद छुट्‍टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3576 हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 941 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से बुधवार को 46 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4528 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख