manglik dosh calculator
✕

MP Coronavirus update : मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 1869 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 79192

Updated: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (01:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच 1869 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 79192 तक पहुंच गई है।

राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा बुधवार जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 23992 सेंपलों की जांच की गई, जिसमें 1869 नए मरीज मिले, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 79192 तक पहुंच गई है।

इसी के साथ 1341 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस बीमारी से अब तक 59850 मरीजों के ठीक हो जाने के बाद वर्तमान में 17702 एक्टिव (उपचाररत) मरीज हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों, होम आइसोलेशन एवं संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में इलाज किया जा रहा है।
 
इस बीच सबसे अधिक मामले इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में सामने आए। इंदौर में 287 नए मरीज मिलने के बाद वहां कुल संक्रमितों की संख्या 15452 तक पहुंच गई। राजधानी भोपाल में 215 नए मरीज मिले, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 12241 हो गई है। इसमें से 10154 मरीज की स्वस्थ हो जाने के बाद वर्तमान में 1774 एक्टिव मरीज हैं। इसी प्रकार ग्वालियर में 205 नए मामले सामने आए। वहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6905 तक पहुंच गई।
 
जबलपुर में 187 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5516 तक पहुंच गई, जिसमें से 4044 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा खरगोन में 50, शिवपुरी में 44, रतलाम में 47, धार में 48, मंदसौर में 41, बैतूल में 46, होशंगाबाद में 40, नरसिंहपुर में 37, सतना में 32, सीधी में 39, रीवा में 36 मामले मिलने के साथ ही प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस वैश्विक महामारी से 31 नए मरीजों की मौत हो जाने के बाद प्रदेश में अब तक 1640 लोग इस बीमारी से जान गवां चुके हैं।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

अगला लेख