suvichar

COVID-19 Update : उत्तरप्रदेश में कोरोना के 6711 नए केस, 24 घंटे में 66 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (23:32 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 66 और लोगों की मौत गई जिन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में कुल 4,112 लोगों की इस महमारी में जान चुकी है। इस अवधि में कोरोनावायरस से संक्रमण के 6,711 नए मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: दिल्ली में कोरोना के मामले 2 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4000 से ज्यादा नए केस
स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 66 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,112 हो गई।
 
सबसे ज्यादा 8 मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है। इसके अलावा कानपुर नगर में सात, गोरखपुर में छह, प्रयागराज और अयोध्या में चार-चार, वाराणसी तथा इटावा में तीन-तीन, मेरठ-लखीमपुर खीरी- सिद्धार्थनगर- बहराइच -फर्रुखाबाद में दो-दो तथा गौतमबुद्ध नगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, शाहजहांपुर, महाराजगंज, हरदोई, बुलंदशहर, सीतापुर, उन्नाव, बिजनौर, सोनभद्र, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, रायबरेली, ललितपुर, अमेठी, औरैया तथा बांदा में 1-1व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
ALSO READ: Corona से पीड़ित बच्चों में कारगर प्लाज्मा थेरेपी, रिसर्च में बड़ी बात आई सामने
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 6,711 नए मरीज सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में 5,731 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं।
 
राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 869 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 473, प्रयागराज में 459, गौतम गौतमबुद्ध नगर में 238, मेरठ में 232, गोरखपुर में 221 और बरेली में 208 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
प्रदेश में अब तक कुल 2,16,901 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त 64,028 मरीजों का राज्य के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख