ramcharitmanas
✕

इंदौर में Corona पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हजार के पार, 176 नए मरीज मिले

Updated: शनिवार, 15 अगस्त 2020 (02:10 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में दुनिया के सबसे खतरनाक कोरोनावायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हजार के पार हो गई है। शुक्रवार को 176 नए कोरोना मरीज सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 9590 पर पहुंच गया है। अच्छी बात यह रही कि शहर में सिर्फ 1 ही मौत हुई। अब तक महामारी से 342 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
 
उक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शुक्रवार को 3096 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट में 2893 लोग निगेटिव और 176 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 590 हो गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार 2981 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 1 लाख 71 हजार 794 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों से 55 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 6246 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3002 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
 
पॉश इलाकों में कोरोना ने पैर पसारे : कोरोनावायरस इंदौर शहर की पॉश कॉ‍लोनियों में तेजी से फैल रहा है। न्यू पलासिया में चांदनी अपार्टमेंट में कोरोना के एक साथ 9 मरीज मिले हैं। यह इलाका काफी पॉश है और यहां पर एक साथ 9 मरीजों का मिलना चिंता की बात है।
कोरोना संक्रमित तुलसी सिलावट स्वस्थ हुए : जल संसाधन मंत्री  तुलसी सिलावट स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को अरबिंदो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। सिलावट ने इसके पूर्व अस्पताल से ही कैबिनेट की वर्चुअल बैठक में भाग लिया। स्वस्थ होने के बाद सिलावट ने अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर्स और अन्य सभी चिकित्सा स्टाफ का विनम्रतापूर्वक आभार जताया। बाद में उन्होंने कहा कि मैं ठीक हो गया हूं और जनता की सेवा करने के लिए फिर से हाजिर हूं।

सहयोग से सुरक्षा अभियान की शुरुआत : 15 अगस्त से राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 'सहयोग से सुरक्षा अभियान' शुरु किया जा रहा है। इस अभियान की मुख्य थीम 'सहयोग और समर्थन से ही विजय-कोरोना समाप्ति का दृढ़ निश्चय' है। इस अभियान के तहत कोरोना संक्रमण के साथ ही जीवन जीने की आदत के संबंध में नागरिकों को जागरुक किया जाएगा। अभियान विभिन्न शासकीय विभागों, स्वंयसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों की व्यापक जनभागीदारी से संचालित होगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख