dharma sangrah

भारत में 6 माह में सबसे कम कोरोना के नए मामले, करीब 1 करोड़ स्वस्‍थ

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (11:16 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 6 महीने में एक दिन में सबसे कम 16,375 नए मामले समाने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 1,03,56,844 हो गए। इस महामारी से अब तक करीब 1 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार , वायरस से 201 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,49,850 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार कुल 99,75,958 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 96.32 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
 
देश में लगातार 15 दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या 3 लाख से कम है। अभी कुल 2,31,036 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.23 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (ICMR) के अनुसार 4 जनवरी तक कुल 17,65,31,997 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,96,236 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख