Daily Horoscope
✕

इंदौर में त्योहारी सीजन के बीच Corona के 156 नए मरीज मिले, कुल मृतक संख्या 707 पर पहुंची

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (01:38 IST)
इंदौर। नवम्बर के शुरुआती दिनों में इंदौर (Indore news) में जहां पहले 4 दिन कोई मौत नहीं हुई थी और मरीजों का आंकड़ा भी 60 के आसपास आ चुका था, वहीं दीपावली जैसे बड़े त्योहार के कारण बाजार में टूट पड़ी भीड़ से नए करोना (Coronavirus) मरीजों में अचानक उछाल आ गया है। बुधवार को शहर में 156 नए कोरोना मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 35126 हो गया। यही नहीं, 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोरोना इंदौर में अब तक 707 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है।
 
उक्त जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार बुधवार को शहर में 3030 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2858 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 156 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35 हजार 126 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि बुधवार को 962 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 4 लाख 38 हजार 799 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 11 नवम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 39 हजार 432 है। 
 
बुधवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 31 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 32648 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 1771 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख