sawan somwar

इंदौर में Corona के नए 145 मरीज मिलने से हड़कंप, कलेक्टर मनीष सिंह की चेतावनी

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (01:36 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण ने इंदौर में पिछले रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। शुक्रवार को एकसाथ 145 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने से हड़कंप मच गया है। यह पहला प्रसंग है जब इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार के नजदीक पहुंच गया है। 4 नई मौतें दर्ज होने के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 288 हो गई। कलेक्टर मनीष सिंह इतने नाराज हैं कि उन्हें चेतावनी जारी करनी पड़ी है।
 
जिस प्रकार से शहर में मरीजों का आंकड़ा तेज रफ्तार पकड़ रहा है, उसने जिला प्रशासन के तमाम प्रयोगों को धूल में मिलाकर रख दिया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की स्वास्थ्य फिजा की अनदेखी करने वाले लोगों पर बाकायदा केस दर्ज किया जाएगा। उनकी ये चेतावनी उस बयान के ठीक एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले 10-15 दिनों में स्थितियां संभल जाएंगी और लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
कोरोना के कहर से शहर के हालात इतने बदतर हो गए हैं कि दुकानें सील करने, नगर निगम द्वारा चालान बनाए जाने के बाद भी संक्रमितों का आंकड़ा लगातार तीसरे‍ दिन 100 के पार रहा। 145 नए मरीज सामने आने के बाद इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5906 पर पहुंच गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 2575 टेस्ट किए जिसमें से 2394 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
शुक्रवार को इंदौर में कोरोनावायरस के कुल 2143 सैंपल प्राप्त हुए हैं। अब तक 1 लाख 16 हजार 500 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। शहर के विभिन्न अस्पतालों से 36 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिन्हें मिलाकर अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4175 गई।

विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1443 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। शुक्रवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 7 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन स्थानों से अब तक 4860 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख