dharma sangrah
✕

Bihar Coronavirus Update : बिहार में 9 मरीजों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 1442

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (11:49 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के 19 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1442 हो गए हैं। 
ALSO READ: UN महासचिव बोले, कोरोनावायरस महामारी से नए संघर्षों का खतरा
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण के जो 19 नए मामले बीते रात सामने आए हैं, उनमें गया, नवादा एवं सुपौल के 3-3, कैमूर, शेखपुरा एवं मधेपुरा के 2-2 तथा बक्सर, समस्तीपुर, जहानाबाद एवं पटना के 1-1 मामले शामिल हैं।  बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक कुल 9 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 166, मुंगेर में 133, रोहतास में 91, मधुबनी में 73, नालंदा में 72, बेगूसराय में 70, गोपालगंज एवं बक्सर में 63-63, खगडिया में 55, सिवान में 45, भागलपुर में 42, बांका एवं नवादा में 40-40, कैमूर में 39, भोजपुर में 38, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, जहानाबाद में 28, पश्चिम चंपारण में 25, सुपौल एवं शेखपुरा में 24-24, औरंगाबाद एवं सहरसा में 22-22, कटिहार में 21, मधेपुरा में 20, पूर्वी चंपारण में 19, दरभंगा एवं समस्तीपुर में 16-16, वैशाली में 15, लखीसराय, जमुई, किशनगंज, अरवल एवं सारण में 14-14, गया में 11, सीतामढी में 9, शिवहर में 5 तथा अररिया में 4 मामले हैं। 
 
बिहार में अब तक 50,443 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 517 मरीज ठीक हो गए हैं। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख