dharma sangrah
✕

Corona Update: भारत में कोविड के 123 नए मामले, 4 की मौत

नए स्वरूप और ठंड से मामलों में वृद्धि

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 (17:54 IST)
Corona India Update: भारत में कोविड (Covid) के 123 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 876 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने नई दिल्ली (New Delhi) में मंगलवार को यह जानकारी दी। सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे की अवधि में वायरस से 4 मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं जिसमें 2 मौतें दिल्ली और 1-1 गुजरात और महाराष्ट्र में हुई हैं।

ALSO READ: कोरोनावायरस का 223 बार म्यूटेशन हुआ, अब खतरनाक नहीं
 
नए स्वरूप और ठंड से मामलों में वृद्धि : पिछले साल 5 दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी लेकिन कोरोनावायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद 1 दिन में सर्वाधिक 841 मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे, जो मई 2021 में आए मामलों का 0.2 प्रतिशत थे।

ALSO READ: क्‍या कोरोना वैक्‍सीन के कारण आ रहे हार्टअटैक, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया यह जवाब...
 
1 दिन में संक्रमण से 3,915 मौतें हुई थीं : देश में कोरोनावायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान 7 मई 2021 को देश में 1 दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मौतें हुई थीं। देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 4 वर्ष में कोविड से करीब 4.50 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख