Daily Horoscope
✕

Covid 19 in India: भारत में संक्रमण के 11713 नए मामले, ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़ा

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (11:07 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 11,713 नए मामले सामने आने से शनिवार को देशभर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए जबकि 1,05,10,796 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.19 प्रतिशत हो गई है।
ALSO READ: दो वैक्सीनों के मिक्स से कोरोना पर डबल फायर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,590 है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है। सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए। देश में 24 घंटे की अवधि में इस बीमारी के कारण 95 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई। देश में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शुक्रवार को 7,40,794 नमूनों की जांच होने के साथ ही देश में 5 फरवरी तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख