biodatamaker

मध्यप्रदेश में भी मिले तबलीगी जमात में शामिल 4 कोरोना पॉजिटिव, अब तक 111 संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (08:13 IST)
भोपाल। दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 4 लोगों सहित मध्यप्रदेश में गुरुवार को 25 मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। प्रदेश में अब तक कुल 111 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।
 
 
संक्रमित लोगों में 107 मरीज मध्य प्रदेश के हैं और 3 तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं, जिनमें से तीन विदेश के हैं और एक ओडिशा का रहने वाला है। ये चारों लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
 
 
मध्य प्रदेश में कोविड-19 से अभी तक 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 5 की मौत इंदौर में हुई है, जबकि उज्जैन में 2 और खरगोन जिले में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
 
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल 111 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 107 मध्य प्रदेश के निवासी हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 82 मरीज इंदौर के हैं। इनके अलावा जबलपुर के 8, उज्जैन के 6,, भोपाल के 4 और शिवपुरी, मुरैना एवं ग्वालियर के 2-2 और खरगोन के एक व्यक्ति के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।'
 
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने एक वीडियो जारी कर बताया कि संक्रमित पाए गए 30 मरीज अब ठीक हो गए हैं। एक और रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

UP Women Safety : योगी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के लिए मंजूर किए ₹20.70 लाख, अब और मजबूत होगा सहायता तंत्र

अगला लेख