dharma sangrah

CISCE Board 1 से 14 जुलाई के बीच कराएगा 10वीं, 12वीं की परीक्षा

Published: शुक्रवार, 22 मई 2020 (18:48 IST)
नई  दिल्ली। भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (CISCE) 10वीं और 12वीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं का आयोजन 1 जुलाई से 14 जुलाई तक करेगा। सीआईएससीई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मकसद से लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव गेरी अराथून ने कहा, 12 कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाओं का आयोजन 2 जुलाई से 12 जुलाई के बीच होगा, वहीं 10वीं कक्षा के छात्र एक जुलाई से 14 जुलाई के बीच परीक्षा देंगे।
 
अभ्यर्थियों के लिए सैनेटाइजर की बोतल लाना और मास्क पहनना अनिवार्य होगा जबकि दस्ताने वैकल्पिक होंगे। स्कूलों से अभ्यर्थियों का प्रवेश एवं निकास इस तरह से सुनिश्चित करने को कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का पालन हो। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख