शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 10483 new cases of coronavirus in Maharashtra, 300 patients died
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 अगस्त 2020 (00:14 IST)

Maharashtra Coronavirus Update : महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 10483 नए मामले, 300 मरीजों की मौत

Maharashtra Coronavirus Update : महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के 10483 नए मामले, 300 मरीजों की मौत - 10483 new cases of coronavirus in Maharashtra, 300 patients died
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 10,483 लोगों के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 300 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 5 लाख के करीब पहुंच गए।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महामारी के कारण राज्य में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 17,092 हो गई है।
विभाग के मुताबिक, ठीक होने के बाद 10,906 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

राज्य में अब तक 3,27,281 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को शाम तक संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,45,582, थी। कुल मामले 4,90,262 हैं। राज्य में 25,69,645 लोगों की जांच की गई है।

राज्य में ठीक होने की दर 66.76 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 3.49 प्रतिशत है। मुंबई में शुक्रवार को 862 नए मामले आए हैं और 45 लोगों की मौत हुई है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) क्षेत्र में 2597 मामले आए हैं और 121 लोगों की मौत हुई है। इसी क्षेत्र में मुंबई भी आता है।

एमएमआर में अब तक 2,59,875 मामले आए हैं जिनमें से सिर्फ मुंबई में 1,21,012 मामले हैं। क्षेत्र में 10,492 लोगों की मौत हुई जिनमें से 6,693 की मौत सिर्फ मुंबई में ही हुई हैं।
शुक्रवार को नासिक शहर में 527, अहमदनगर शहर में 185, धुले शहर में 116, पुणे शहर में 1,395, पिंपरी चिंचवड़ में 905, सांगली शहर में 121, औरंगाबाद शहर में 196 और नागपुर शहर में 346 मामले दर्ज किए गए।(भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली एयरपोर्ट ने बनाया ऑनलाइन पोर्टल, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं...