Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में Corona की चपेट में आए 101 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Updated: शनिवार, 13 जून 2020 (16:36 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोरोनावायरस (Corona virus) के प्रकोप से जूझ रहे इंदौर में इस महामारी के संक्रमण की जद में आए 101 साल के मरीज की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह व्यक्ति देशभर में इस महामारी के सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल था।

श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए 101 वर्षीय पुरुष को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के साथ इस निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में गुरुवार को भर्ती किया गया था।

उन्होंने बताया, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए हम उसे शुरुआत से कृत्रिम ऑक्सीजन दे रहे थे। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, क्योंकि वह कोविड-19 संक्रमण के कारण हुए निमोनिया के अलावा किडनी और हृदय की पुरानी बीमारियों और उम्र संबंधी व्याधियों से भी जूझ रहा था।

डोसी ने 101 साल के मरीज के परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान वह एक बार भी अपने छत्रीबाग स्थित घर से बाहर नहीं निकला था। वह संभवत: अपने किसी पारिवारिक सदस्य से ही संक्रमित हुआ था।

सैम्स के प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के इलाज के दौरान इस अस्पताल में 101 वर्षीय पुरुष की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक, इंदौर जिले में कोविड-19 के कुल 4,029 मरीज मिले हैं। इनमें से 166 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सैम्स से आधिकारिक तौर पर जानकारी मिलने के बाद 101 वर्षीय मरीज की मौत को कोविड-19 के सरकारी रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।
इस महामारी का प्रकोप कायम रहने के मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई थी, जब चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।(भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख