dharma sangrah
✕

COVID-19 को रोकने के लिए पुणे और ठाणे में 10 दिनों का Lockdown, नांदेड़ में कर्फ्यू

Published: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (22:13 IST)
पुणे। कोरोनावायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र के पुणे, पिंपड़ी-चिंचवाड और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में 13 जुलाई से 10 दिनों का लॉकडाउन लगाया जाएगा जबकि ठाणे में चल रहा लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है एवं नांदेड़ में 12 से 20 जुलाई तक कर्फ्यू लगाया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि पुणे, पिंपड़ी-चिंचवाड और जिले के कुछ अन्य हिस्सों में 13 जुलाई की आधी रात को लॉकडाउन प्रभाव में आएगा जो 23 जुलाई तक चलेगा। पुणे जिले में गुरुवार को 1803 नए मरीजों के सामने आने से कोविड-19 संक्रमण के मामले 34,399 हो गए जबकि अब तक 978 लोगों की जान चली गई।

अधिकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री और जिला संरक्षक मंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। संभागीय आयुक्त (पुणे संभाग) दीपक म्हेसेकर ने कहा कि 13-18 जुलाई के दौरान लॉकडाउन सख्त होगा और केवल दूध, दवा की दुकानें एवं क्लीनिक को खुलने की इजाजत होगी।

जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा कि इस वायरस की श्रृंखला को तोड़ने के लिए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। ठाणे से प्राप्त समाचार के अनुसार ठाणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गणेश देशमुख ने शहर में लॉकडाउन को 19 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी किया।

शहर में दो जुलाई को दस दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था जिसके तहत ज्यादातर दुकानें बंद हैं तथा जरूरी चीजें घरों पर ही पहुंचा दी जा रही हैं। गुरुवार को ठाणे में कोविड के कुल मामले 12,053 हो गए जबकि जिले में कुल 48,856 तक पहुंच गए। उधर, नांदेड़ जिले में 12 जुलाई से 20 जुलाई तक कर्फ्यू लगा रहेगा।
जिला प्रशासन के दिशानिर्देश के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान दवा दुकानें और सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे जबकि राशन की दुकानें, सब्जियों की दुकानें, दूध की दुकानें और रसोई गैस की दुकानें निर्धारित अवधि के दौरान ही खुलेंगी। जिले में शुक्रवार सुबह तक कोरोनावायरस के कुल मामले बढ़कर 558 हो गए। (भाषा) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख