Hanuman Chalisa

ठाणे में 3 दिन में मिले 10 कोरोना मरीज, प्रशासन की लोगों से अपील

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 मई 2025 (12:30 IST)
Maharashtra Corona Virus news : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के 10 मामले सामने आए हैं जिसके बाद नगर निकाय ने अस्पतालों से सतर्क रहने को कहा है। निगम ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। ALSO READ: कोरोना अपडेट: क्या फिर लगेगा लॉक डाउन, महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक अलर्ट पर अस्‍पताल
 
ठाणे नगर निगम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संक्रमित मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और सभी का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। निगमायुक्त आयुक्त सौरभ राव ने नागरिक स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों की जांच एवं इलाज के लिए सतर्क एवं तैयार रहने का निर्देश दिया है।
 
शुक्रवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेतना नितिल ने जानकारी दी कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और वे अपने-अपने घरों में ठीक हो रहे हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त भंडार मौजूद है और कोविड-19 की जांच के लिए निरक्षण किट भी उपलब्ध हैं। संभावित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए भी व्यवस्था की गई है।
<

ठाण्यात गेल्या ३ दिवसांत कोरोनाचे १० सौम्य रुग्ण आढळले असून ते गृह विलगीकरणात आहेत. छत्रपती शिवाजी महाराज रुग्णालय येथे कोरोनाच्या रुग्णांसाठी विशेष कक्ष उपलब्ध असून आयुक्त सौरभ राव यांचे रुग्णालयांना सतर्कतेचे निर्देश दिले आहेत.

— Thane Municipal Corporation - ठाणे महानगरपालिका (@TMCaTweetAway) May 23, 2025 >
छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कालवा के अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए 19 बिस्तरों वाला विशेष वार्ड तैयार किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। नगर निकाय ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

अगला लेख