dharma sangrah

कैसे बनाएं खस्ता बाटी?

मुलायम बाटी बनाने के आसान टिप्स

Written By WD
Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2013 (15:27 IST)
बाटी बनाना बहुत बड़ा काम नहीं है। बस नीचे दिए गए आसान टिप्स आजमाए और बनाएं मुलायम व खस्ता बाटी -

FILE

* बाटी या बाफले बनाते समय हमेशा मोटा आटा इस्तेमाल करें। अगर पूरा मोटा आटा न हो तो आधा सादा और आधा डेढ़ इंची (मोटा) आटा इस्तेमाल करें।

* बाटी बनाते समय उसमें पाव कटोरी दही का इस्तेमाल अवश्य करें।


FILE


* बाटी का आटा गूंथते समय नमक और मोयन के साथ थोड़ी-सी शक्कर बुरका देने से बाटी खिली-खिली बनती है।

* बाटी बनाते समय मोयन अवश्य डालें। घी या तेल दोनों में से कुछ भी चल सकता है।

* बाटी बनाते समय अपनी पसंदानुसार उसमें अजवाइन, जीरा या सौंफ अवश्य डालें। इससे बाटियों का स्वाद बढ़ जाएगा।


FILE


* बाटी का आटा गूंथने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

* बाटी बनाने से आटा-एक घंटा पूर्व आटा गूंथकर रख लें।

* बाटी को ओवन में धीमी आंच पर सेकें।

FILE

* बाटी को घी चुपड़ते समय गरमा-गरम बाट‍ी को पहले कपड़े से पकड़ कर हाथ से दबा दें और बीच में दो हिस्से हो जाने पर ही उसे घी में डुबोएं।

विशेष : उपरोक्त आसान टिप्स अपना कर अगर आप बाटी या बाफले बनाएंगी, तो निश्चित तौर पर आपकी बाटी खस्ता बनेगी और घर आए मेहमान आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

- राजश्री कासलीवाल


वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क