ramcharitmanas

हमेशा याद रखें स्वादिष्ट भोजन बनाने के ये 10 बेसिक टिप्स

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (13:25 IST)
Easy Cooking Tips
 
कहा जाता है कि हर इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। जो स्वाद मां के हाथ में होता है वो किसी और में नहीं। खाने का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। खाना बनाने का शौक अक्सर महिलाओं में पाया जाता है और महिलाओं को खाना बनाने में बहुत आनंद भी आता है।
 
हम आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार खाना बनाने के बेसिक टिप्स भूल जाते हैं। यहां 10 ऐसे टिप्स पढ़ें, जो न सिर्फ आपके खाना बनाने की गति में तेजी लाएंगे बल्कि इनसे आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने में मदद मिलेगी।
 
1. अगर आप सब्जियों को उबालकर इस्तेमाल करने वाली हैं तो उसके लिए उबला हुआ पानी तैयार रखें। आपका काम आसान हो जाएगा।
 
2. अपने किचन कार्य के लिए योजना बनाएं और सभी काम में आने वाले उपकरणों को व्यवस्थित रखें। काम में आने वाले और सर्व करने के लिए इस्तेमाल लिए जाने वाले बर्तनों को निकालकर और सामने रखें। 
 
3. खाना बनाने से पहले सारी जरूरी सामग्री तैयार रखें ताकि आपको खाना बनाने में आसानी हो।
 
4. अगर आप कुछ उबलने के लिए रख रही हैं तो ध्यान रखें कि प्रेशर कुकर या पैन का ढक्कन बंद हो, इससे खाना जल्दी उबलेगा और आप गैस में भी बचत कर सकेंगी।
 
5. अगर आप मीट (मांस) पकाने वाली हैं तो खाना बनाने से कुछ घंटे पहले मेरिनेट (मसालों के मिश्रण में कुछ देर रख दें) कर दें तो खाना बहुत स्वादिष्ट बनेगा।

 
6. अगर आप बैकिंग करने जा रही हैं तो ध्यान रहे कि ओवन कुछ देर पहले ही गरम होने रख दें, उसके बाद ही अपनी डिश उसमें डालें।
 
7. अपने किचन (अपनी रसोई) में तेज धार वाले चाकू रखें जिससे आप जल्दी और आसानी से सब्जियां काट सकेंगी और इससे आपका समय भी बचेगा।
 
8. खाना बनाने के बाद अपना सिंक और प्लेटफॉर्म जरूर साफ करें। 
 
9. सही सामग्री, सही खाना पकाने की विधि का उपयोग करें जिससे स्वाद बना रहे।

 
10. अपना समय बचाने के लिए उन आयटम्स को पहले से पकाने रख दें या पहले से पका लें जिन्हें बनने में ज्यादा समय लगता है।

ALSO READ: फ्रिज से आ रही है बदबू तो ये Tips आजमा कर देखें

ALSO READ: स्वच्छता के 10 tips अपनाएं, lockdown के बाद सुरक्षित ऑफिस जाएं

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख