ramcharitmanas

पोटॅटो एंड पेपर विद हनी

- शेफ आशीष जोशी

Written By ND
Updated: शनिवार, 14 मई 2011 (12:27 IST)
कई बार बिना बताए कोई मेहमान अचानक घर आ जाता है तो स्नैक्स में उसके लिए क्या परोसें, यह उलझन का सबब बन जाता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा कुछ नहीं सूझता जिस वजह से हम उनकी मनमाफिक खातिरदारी कर पाएं। ऐसे में क्यों न घर में रखें आलू का कोई ऐसा व्यंजन बनाएं जो स्नैक्स का भी काम करें और झटपट तैयार भी हो जाए।
ND

सामग्री :
250 ग्राम छोटे साइज के आलू, 40 ग्राम बारीक कटा प्याज, 25 ग्राम बारीक कटी लाल मिर्च, 50 ग्राम अनारदाना, काली मिर्च पावडर डेढ़ चम्मच ग्राम, शहद एक चम्मच, जैतून का तेल 20 मिलीलीटर, नमक स्वादानुसार।

विधि :
आलुओं को काट कर उबाल लें। तत्पश्चात उबले आलुओं को हथेलियों से हलका दबाएं व तेल में हलका सुनहरा तल लें। 

अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमें लाल मिर्च व काली मिर्च डाल लें। बाद में इसमें आलू डालें। इसमें शहद मिलाकर प्याज डाल दें और अच्छे से मिला लें। आलुओं को सर्विंग बाउल में परोस कर अनारदाने से गार्निश करें। तैयार झटपट पोटॅटो एंड पेपर विद हनी को पेश करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क