Daily Horoscope
✕

New Year Cake 2020: न्यू ईयर की पार्टी में चार चांद लगा देगा स्ट्रॉबेरी से सजा Delicious वनिला केक

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (16:24 IST)
अगर आप न्यू ईयर (New Year Celebration Cake) के खास अवसर पर अपनों के लिए स्पेशल केक बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके बहुत काम की है। यह डेलीशियस केक आपके न्यू ईयर की पार्टी में चार चांद लगा देगा। यहां पढ़ें क्रीमी वनीला केक (Creamy vanilla cake) बनाने की एकदम सरल विधि- 
 
सामग्री :
2 बड़े चम्मच क्रीम, 1 कप मैदा, 6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 1/2 चम्मच वनिला एसेंस, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी जायफल (पिसा हुआ), 1 चुटकी नमक, 1 चुटकी पिसी हुई शकर, 1/2 चम्मच पिसा अदरक, 2 चम्मच आइसिंग शुगर, काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी डेकोरेशन के लिए।
 
विधि : 
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक, जायफल व शकर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें।
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को 20 मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर 20 मिनट बेक कर लें। आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर लगाएं। साथ ही ऊपर से काले अंगूर और स्ट्रॉबेरी से सजाएं और डेलीशियस क्रीमी वनिला केक Creamy vanilla cake recipe न्यू ईयर के खास मौके पर पेश करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास