ramcharitmanas

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

Updated: शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (08:09 IST)
ED raid at Bhupesh Baghel house : प्रर्वतन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमारी की। बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ईडी आ गई। बताया जा रहा है कि ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की।
 
ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत भिलाई शहर में चैतन्य बघेल के घर छापेमारी की है। घर की तलाशी ली जा रही है। यहां वे अपने पिता के साथ भूपेश बघेल के साथ रहते हैं।
 
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, 'ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है। आज अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाया जाना था। भिलाई निवास में साहेब ने ED भेज दी है।'
<

ED आ गई.

आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.

अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.

भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.

(कार्यालय- भूपेश बघेल)

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025 >
ईडी को शक है कि चैतन्य ने शराब शराब घोटाले की आपराधिक आय हासिल की है। 3200 करोड़ के इस घोटाले की वजह से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ। ईडी ने गुरुवार को इस मामले में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के यहां रेड की थी। अग्रवाल को भी भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

अगला लेख