Daily Horoscope
✕

Chhattisgarh: नारायणपुर में 2 इनामी नक्सलियों समेत 5 ने किया आत्मसमर्पण, हथियार भी सौंपे

Updated: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (23:38 IST)
Surrender of Naxalites: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 2 इनामी नक्सली समेत 5 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपने हथियार भी त्याग दिए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में 5 नक्सलियों लिमचु वड़दा (25), सुक्कू नुरेटी (38), कृष्णा नुरेटी (24), लालू राम (36) और कटियाराम मंडावी (40) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि नक्सली लिमचु वड़दा पर 1 लाख रुपए तथा सुक्कू नुरेटी पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित है।ALSO READ: आपके मरने से किसी को खुशी नहीं होती, अमित शाह ने नक्सलियों से हथियार डालने का आग्रह किया
 
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने हथियार भी सुरक्षा बलों को सौंप दिए हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नारायणपुर जिले के कुतुल एरिया कमेटी के अंतर्गत परलकोट एलओएस में सक्रिय थे। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में जारी विकास कार्य से प्रभावित होकर तथा संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद से परेशान होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।ALSO READ: गृहमंत्री अमित शाह के छ्त्तीसगढ़ दौरे से पहले 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर
 
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए तथा उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाएं दी जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में नारायणपुर जिले में अब तक कुल 92 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख