dharma sangrah
✕

Chhattisgarh : 17 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, 87 दिनों में 117 हार्डकोर Naxalites का सफाया

Updated: शनिवार, 29 मार्च 2025 (18:07 IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर केरलापाल के गोरगुंडा पहाड़ी शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 11 महिलाओं समेत 17 नक्सली मारे गए। 87 दिनों में 117 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। जिला रिजर्व पुलिस के केन्द्रीय सुरक्षा बल का एक जवान समेत चार जवान घायल हो गए। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
 
भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार 
घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एक एके-47, इंसास रायफल, एसएलआर, 303 रायफल, राकेट लांचर, बीजीएल लांचर हथियार व विस्फोटक बरामद किया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों की अब तक पहचान हुई जिसमें एक 25 लाख का इनामी माओवादी दरभा डिवीजन सचिव जगदीश उर्फ बुदरा भी शामिल है।
 
लगातार फायरिंग
सुंदरराज ने बताया कि केरलापाल के गोरगुंडा पहाड़ी पर माओवादियों के होने की सूचना पर जिला रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल की संयुक्त पाटी नक्सली विरोधी अभियान में रवाना हुई थी। सुबह 8.00 बजे से गोरगुंडा के पहाडिय़ों में माओवादी और सुरक्षा बलों की बीच लगातार फायरिंग हुई।
 
मुठभेड़ स्थल से आधुनिक हथियार और नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मारे गए अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। सुंदरराज ने बताया कि वर्ष 2025 में बस्तर संभाग के अंतर्गत सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों विरोधी अभियान संचालित के परिणामस्वरूप 87 दिनों में 117 हार्डकोर नक्सली मारे गए। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख