biodatamaker
✕

Chhattisgarh : बीजापुर में 13 माओवादी गिरफ्तार, बारूदी सुरंग विस्फोट में थे शामिल

Updated: मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 (00:13 IST)
13 Maoists arrested in Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 13 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने उसूर थाना क्षेत्र में 7 माओवादियों को तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र में 6 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी माओवादी बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में शामिल थे। गिरफ्तार माओवादियों से विस्फोटक, टिफिन बम, ‘कार्डेक्स वायर (तार)’, बिजली के तार आदि बरामद किए गए। क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उसूर थाना क्षेत्र में 7 माओवादियों को तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र में 6 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दल को टेकमेटला गांव की ओर रवाना किया गया था जहां उन्होंने घेराबंदी कर सात नक्सलियों- बामन माड़वी (32), सोढ़ी हिड़मा (30), बारसे अंदा (18), बारसे हड़मा (20), देवेन्द्र रवा (19), इरपा अर्जुन (30) और सुक्का ओयाम (27) को गिरफ्तार किया।
ALSO READ: दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों से विस्फोटक, टिफिन बम, ‘कार्डेक्स वायर (तार)’, बिजली के तार आदि बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी माओवादी बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बासागुड़ा थाना क्षेत्र में छह माओवादियों- कोसा ऊर्फ जागेश कुंजाम (28), कोसा माड़वी ऊर्फ बोल्ली (22), बण्डी माडवी ऊर्फ राजेश (22), देवा मुचाकी (32), माड़वी जोगा (38) और देवा मुचाकी (24) को गिरफ्तार किया।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 16 नक्सली ढेर
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादी बासागुड़ा थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष 29 अक्टूबर को पुतकेल गांव निवासी दिनेश पुजारी की हत्या तथा 19 अक्टूबर को उसूर थाना क्षेत्र के मारूड़बाका में राशन दुकान के संचालक तिरुपति भण्डारी की हत्या में शामिल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख