Hanuman Chalisa
✕

Chhattisgarh: नारायणपुर में 40 लाख रुपए के इनामी 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बड़े कैडर के माओवादियों के आत्ससमर्पण के बाद सरकार द्वारा उनको दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से प्रभावित होकर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Updated: शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (16:47 IST)
11 Naxalites surrendered: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) जिले में 40 लाख रुपए के इनामी 11 नक्सलियों (Naxalites) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण (surrendered) कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 7 महिला भी शामिल हैं।ALSO READ: नक्सलवाद के खिलाफ गृहमंत्री शाह ने दोहराया संकल्‍प, बोले- मार्च 2026 तक नक्सलियों का कर देंगे खात्मा
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के प्रयासों से जिले में 11 नक्सलियों सन्नू उर्फ मंगेश (38), संतु उर्फ बदरू वड़दा (35), जनिला उर्फ जलको कोर्राम (36), सुक्की मंडावी (25), शांति कोवाची (20), मासे उर्फ क्रांति (20), सरिता उसेण्डी (19), मंगती (25), देवा राम उर्फ कारू वड़दा (21), रतन उर्फ मुकेश पुनेम (21), और कला उर्फ सुखमती (20) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।ALSO READ: Maharashtra : गढ़चिरौली में 38 लाख के इनामी 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2022 से 53 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
 
लाखों के इनाम घोषित थे : उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सन्नू और संतु के सर पर 8-8 लाख रुपए, जनिला के सर पर 5 लाख रुपए, सुक्की, शांति, मासे और सरिता के सर पर 3-3 लाख रुपए का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मंगती, देवा और रतन के सर पर 2-2 लाख रुपए का तथा नक्सली कला के सर पर 1 लाख रुपए का इनाम है।ALSO READ: नक्सली हिंसा घटनाओं में आई 47 प्रतिशत की कमी, गृह राज्यमंत्री लोकसभा में दी जानकारी
 
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति, नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) के प्रचार-प्रसार और बड़े कैडर के माओवादियों के आत्ससमर्पण के बाद सरकार द्वारा उनको दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से प्रभावित होकर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों का संगठन के विचारों से मोहभंग हुआ है तथा संगठन के भीतर आंतरिक मतभेद बढ़ रहे हैं।ALSO READ: छत्तीसगढ़ में 32 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस की पहल लाई रंग
 
नक्सल मुक्त माड़ (अबूझमाड़) का सपना साकार हो रहा : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के द्वारा लगातार आत्मसमर्पण करने से क्षेत्र में नक्सल मुक्त माड़ (अबूझमाड़) का सपना साकार हो रहा है। इससे नक्सली संगठन को झटका लगा है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2024-2025 में अब तक कुल 92 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने पर नक्सलियों 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है। उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख