Hanuman Chalisa
✕

EVM स्ट्रांग रूम में लैपटॉप के साथ पकड़ाए तीन युवक

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (13:15 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित पॉलीटेक्निक कालेज के ईवीएम स्ट्रांग रूम में तीन युवकों के लैपटॉप के साथ पकड़े जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।
 
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी होने पर युवकों को पकड़ा। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सूरज मंडावी, उमापति तिवारी और विजय नाम के ये युवक स्ट्रांग रूम में बैग और लैपटॉप लेकर अंदर गए थे। तीनों युवकों ने खुद को भोपाल निवासी और जियो टॉवर में काम करने वाला बताया। तीनों का दावा है कि वे इंजीनियर के कहने पर अंदर घुसे थे।
 
वहीं जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी रेखचंद जैन और राजीव शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में चार पांच लोग मौजूद थे। बिना आइडेंटी के अंदर किसी को प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
 
सीएसपी हिमशिखर सिडार ने कहा कि इस मामले पर अभी स्पष्ट कुछ नहीं जा सकता। जांच के बाद मामले का खुलासा होगा। इस स्ट्रांग रूम में बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा की ईवीएम रखी हुई हैं।
 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अय्याज तंबोली ने इस बीच प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के तीन लेयर हैं। परिसर के मैदान में कुछ दूरी पर स्थित रिलायंस टॉवर के मेंटेनेंस हेतु रिलायंस के दो कर्मचारी मेंटेनेंस कार्य कर रहे थे। मैदान में कर्मचारियों की मौजूदगी के संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
दोनों व्यक्ति निजी कंपनी मे कार्यरत हैं, जिन्हें परिसर में प्रवेश हेतु अधिकृत नहीं किया गया है। लापरवाही बरतने के कारण प्रथम लेयर पर सुरक्षा का कार्य कर रहे दो सुरक्षा कर्मियों आरक्षक इंद्रकुमार पैंकरा और प्रधानारक्षक केशव साहू को निलंबित किया गया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

योगी सरकार में अपराधियों की खैर नहीं, केशव मौर्य ने कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को घेरा

INDIA ब्लॉक में पड़ी दरार, परिसीमन बिल पर शरद पवार ने कांग्रेस से अलग चली चाल, मोदी सरकार को मिलेगा फायदा!

अगला लेख