Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ : 'चाउर वाले बाबा' रमन सिंह आदिवासियों को बांटेंगे चने

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (15:24 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की पहचान प्रदेश के साथ देशभर में 'चाउर वाले बाबा' के रूप में होती है। पिछले दिनों खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब छत्तीसगढ़ आए थे तो उन्होंने रमन सिंह को मंच से 'चाउर वाले बाबा' कहकर संबोधित किया था।
 
चुनावी साल में अब मुख्यमंत्री रमन सिंह लोगों को चना बांटने जा रहे हैं। प्रदेश में आदिवासी वोट बैंक को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए आदिवासी बाहुल्य वाले माडा क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक परिवार को पांच रुपए किलो की दर से हर महीने दो किलो चना देने का फैसला सरकार ने लिया है। 
 
सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश के सात जिलों के 9 माडा क्षेत्र के 1080 गांवों को मिलेगा। इन विशेष माडा क्षेत्र में अनुसूचित जन जाति बाहुल्य वाली विशेष पिछड़ी जाति बैगा और कमार समुदाय के लोग रहते हैं, जो कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोट बैंक में बड़ा रोल अदा करते हैं।
 
सरकार के इस फैसले के बाद इन माडा क्षेत्र के 1080 गांवों के करीब डेढ़ लाख अंत्योदय और प्राथमिक राशन कार्ड धारी लोगों को फायदा मिलेगा। छत्तीसगढ़ की रमन सरकार की चुनाव में इसी वोट बैंक पर नजर है।
 
आदिवासी बनाते हैं सरकार : सूबे की सियासत में यह माना जाता है कि चुनाव में जिसके साथ आदिवासी होता है, वही दल सरकार बनाता है। इसके पीछे आदिवासियों को तगड़ा और बड़ा वोट बैंक है। छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से 29 सीटें आदिवासियों के लिए रिजर्व है।
 
पिछले विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा ने सूबे में अपनी सरकार बना ली हो लेकिन आदिवासी सीटों पर उसको हार का सामना करना पड़ा था। पिछले चुनाव में 29 सीटों में से कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी तो भाजपा के हाथ महज 11 सीट हाथ लगी थी।
 
अगर आदिवासियों की पचास फीसदी आबादी वाली माडा क्षेत्र की बात करें तो सूबे में ऐसी सीटों की संख्या 14 है, जहां आदिवासी पचास फीसदी से अधिक संख्या में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में इन 14 सीटों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। ऐसे में इस बार भाजपा जब पहले से ही एंटी इनकमबेंसी फैक्टर से जूझ रही है तो आदिवासी वोट बैंक को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री रमनसिंह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख