Daily Horoscope
✕

नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, चुनाव से पहले देंगे कई सौगात

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (09:52 IST)
नई दिल्ली/ रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ का दौरा और वहां कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके दौरे की यह जानकारी दी गई।  विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
आजादी के बाद से लेकर अब तक के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो जांजगीर चांपा जिले में किसी प्रधानमंत्री के कदम नहीं पड़े है। नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे जो 22 सितंबर को जिले की धरती पर पहली बार कदम रखेंगे। प्रधानमंत्री जांजगीर के पुलिस मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अटल विकास यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को जांजगीर चांपा पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री  मोदी मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के अटल विकास यात्रा में शामिल होंगे। पीएम के कार्यक्रम को किसान सम्मेलन का नाम दिया गया है।
 
भाजपाइयों ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। बारिश के मौसम को देखते हुए सभा स्थल में 12 डोम व 25 से ज्यादा एलइडी लगाई गई है। दूर में बैठे लोग भी प्रधानमंत्री को साफ-साफ स्क्रीन से देख सकेंगे। एक डोम में बैठने की क्षमता 8 से 10 हजार लोगों की है। (एजेंसियां)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली की हवा फिर जहरीली, ITO से अक्षरधाम तक कहां कितना AQI

Top News 2 November: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर की हवा 'बहुत खराब', कुशीनगर सड़क हादसा समेत आज की 5 बड़ी खबरें

कुशीनगर हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, उड़े वैन के परखच्चे

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश तट से कब टकराएगा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

अगला लेख