sundarkand
✕

जशपुर में 'पुल नहीं तो मतदान नहीं' का लगा बोर्ड

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (19:14 IST)
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा विकासखंड अंतर्गत 2 गांवों के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को कन्हर नदी पर पुल निर्माण की पुरानी मांग की अनदेखी करने से क्षुब्ध होकर इस बार चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
 
 
बगीचा ब्लॉक में ग्राम पंचायत बेड़ेकोना इचौली और सरनाटोली के मतदाताओं ने सोमवार को नदी के समीप एकत्रित होकर एक स्वर में पुल नहीं बनने पर चुनाव का बहिष्कार के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपने विरोधस्वरूप रैली व नारेबाजी करते हुए गांव के प्रवेश पर 'पुल नहीं तो वोट नहीं' का बोर्ड भी लगा दिया है।
 
आवागमन की परेशानी झेल रहे दोनों गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को एकजुट होकर चुनाव का बहिष्कार करने के निर्णय से स्थानीय प्रशासन को लिखित शिकायत देकर अवगत करा दिया है।
ग्रामीण बता रहे थे कि पुल नहीं होने की वजह के उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है।
 
ग्रामीणों ने बताया कि पुल के अभाव में गांव के मरीजों को चारपाई पर उठाकर नदी पार कराया जाता है। कई बार चिकित्सा सुविधा में देर होने से मरीजों का जान भी चली जाती है। बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आने पर कई मवेशी भी बह जाते हैं और इस जटिल समस्या के चलते ही स्कूली बच्चे भी नदी पार कर नियमित स्कूल जाने से वंचित रह जाते हैं।
 
इस बार मतदान का विरोध करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि हमने पुल की मांग को लेकर पहले भी कई बार लोक सुराज शिविर, कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन किया है, परंतु अब तक किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो पाई है जिस कारण अब लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

अगला लेख