dharma sangrah
✕

छत्तीसगढ़ में मिशन 65 प्लस के लिए भाजपा का स्पेशल प्लान

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (11:59 IST)
रायपुर/ छत्तीसगढ़। भाजपा आज से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह डोंगरगढ़ से इसकी शुरुआत करेंगे। राज्य में चल रही सरकार की विकास यात्रा जो कि अब अटल विकास यात्रा के नाम से चलेगी, उसके दूसरे चरण का आरंभ आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।


मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुताबिक, अमित शाह के इस कार्यक्रम के बाद ही एक तरह से राज्य में पार्टी के चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद हो जाएगा। वहीं अटल विकास यात्रा में 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जांजगीर चांपा आ रहे हैं। वहीं राज्य में मिशन 65 प्लस में जुटी बीजेपी ने राज्य के हर संभाग के लिए स्पेशल प्लान तैयार किया है।

पार्टी अक्टूबर महीने में भी अध्यक्ष अमित शाह के रायपुर और बिलासपुर दौरे का प्लान तैयार कर रही है। इसके साथ ही पार्टी हर जिले में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे की कार्ययोजना तैयार कर रही है। विकास यात्रा में अमित शाह के शामिल होने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

कांग्रेस का आरोप है कि जब विकास यात्रा सरकार के खर्च पर निकल रही है तो इसमें अमित शाह क्यों शामिल हो रहे हैं? कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख