biodatamaker
✕

छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में बसपा, जोगी कांग्रेस ने डाले डोरे...

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (16:25 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गठबंधन की अटकलों के बीच बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ के मुताबिक पार्टी की चुनावी तैयारियां अच्छी चल रही हैं और पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी सितंबर के अंत तक उम्मीदवारों के नाम का एलान कर देगी।
 
 
जोगी कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलें : एक ओर पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की बात कह रही है तो दूसरी ओर राज्य में बसपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आए पार्टी के मुख्य प्रभारी डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ और लालजी वर्मा से जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी के गुपचुप रूप से मिलने की चर्चा तेज है।

बताया जा रहा है कि दोनों दलों के नेताओं के बीच प्रदेश में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है। ऐसा नहीं है कि दोनों दलों के नेता पहली बार गठबंधन को लेकर मिले हैं। पिछले दिनों ये बात सामने आई थी कि दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती से जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी ने दिल्ली में मुलाकात की थी। वहीं दोनों दलों के गठबंधन की चर्चा ऐसे समय फिर गरम हो गई है, जब अजीत जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बसपा के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की है।
 
 
ऐसे में अगर चुनाव में बसपा और जोगी कांग्रेस का गठबंधन होता है तो ये बीजेपी और कांग्रेस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। अगर बात करें 2013 के विधानसभा चुनावों की तो बसपा को साढ़े चार फीसदी वोट मिले थे और पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।
 
 
वहीं पूरे राज्य में करीब दस सीट ऐसी हैं जहां बसपा मजबूत स्थिति में है। वहीं प्रदेश की 6 सीट ऐसी हैं जहां बीएसपी के उम्मीदवार कभी न कभी जीत चुके हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख