सम्बंधित जानकारी
- मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जताया जीत का भरोसा, राहुल के वादे का चुनावों पर नहीं पड़ेगा असर
- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में सबसे अधिक प्रत्याशी रायपुर दक्षिण सीट पर
- छत्तीसगढ़ चुनाव : साठ किलोमीटर की परिधि में सिमटा है त्रिकोणीय संघर्ष
- छत्तीसगढ़ में अब तक छ: करोड़ रुपए की नकदी जब्त
- जशपुर में 'पुल नहीं तो मतदान नहीं' का लगा बोर्ड
ऐसा भी होता है...उम्मीदवार भाजपा का, वोट पंजे के नाम पर
भाजपा का उम्मीदवार यदि कांग्रेस के चुनाव चिह्न पंजे के नाम पर वोट मांगे तो आश्चर्य तो होगा ही। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में यह नजारा देखने को भी मिल रहा है।
कोरिया जिले की मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर विचित्र मामला देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान तो हुए ही साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए। इस विधानसभा क्षेत्र से श्याम बिहारी जायसवाल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
दरअसल, क्षेत्र के एक गांव की दीवार पर भाजपा प्रत्याशी जायसवाल के नाम के साथ ही मतदाताओं से पंजा छाप पर वोट डालकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की गई है।
प्रचार के इस तरीके से लोग न सिर्फ हैरान हैं बल्कि असमंजस में भी हैं। अब यह लिखने वाले पेंटर की भूल है या फिर किसी ने जानबूझकर ऐसा किया है, यह तो जांच का विषय हो सकता है।