sundarkand

कांग्रेस-बीएसपी के गठबंधन का फार्मूला तय, जल्द हो सकता है ऐलान

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (14:16 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस को जिस गठबंधन के फार्मूले की तलाश थी, वह पूरी होती दिखाई दे रही है।  दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान पार्टी के नेताओं की बैठक में गठबंधन को लेकर चर्चा भी हुई।
 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल ने गठबंधन के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई को पूरी जिम्मेदारी सौंप दी, वहीं गठबंधन को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि गठबंधन को लेकर सहमति बन चुकी है और प्रदेश में बसपा के साथ व्यवहारिक गठबंधन होगा। पार्टी बसपा के साथ प्रदेश में सीट शेयर के फार्मूले पर सहमति बना रही है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में बसपा सात सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही है, लेकिन कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व 4 से 5 सीटें देना चाह रहा है। अगर मौजूदा विधानसभा की बात करें तो अभी सदन में बसपा का एक विधायक है, वहीं 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी, वहीं पूरे राज्य में करीब दस सीटें ऐसी हैं, जहां बसपा मजबूत स्थिति में है।
 
प्रदेश की 6 सीटें ऐसी हैं, जहां बीएसपी के उम्मीदवार कभी न कभी जीत चुके हैं। अगर वोट शेयर की बात करें तो पार्टी को 2013 के चुनाव में 4.27 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि चुनाव में सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी और कांग्रेस में जीत का अंतर एक फीसदी से कम था। चुनाव में बीजेपी को कुल 53.4 लाख वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को 52.44 लाख मिले थे।
 
अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी तो 53.44 फीसदी वोट और कांग्रेस को 52.44 फीसदी वोट मिले थे। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर पिछले चुनाव में बसपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजे कुछ और होते। वोटों के इसी समीकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस, बसपा के साथ गठबंधन करने जा रही है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख