सम्बंधित जानकारी
- छठ पर्व प्रारंभ: क्या होता है नहाय खाय
- छठ पर्व 2023: सूर्य उपासना का पर्व छठ, पढ़ें आरती, चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र, मंत्र, स्तुति सब एक साथ
- छठ पूजा को बनाएं खास, लाल साड़ी को दें ये नए लुक
- Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए सिंपल मेहंदी डिजाइन
- Chhath Puja Prasad: छठ पूजा पर बनाई जाती है ये विशेष चीज़
महापर्व छठ 2023: इन 6 तरह के फलों से प्रसन्न होंगी छठी मैया
chhath puja 2023: शुक्रवार, 17 नवंबर से सूर्यदेव की उपासना का महापर्व छठ शुरू हो गया है। छठ के दिनों में पूजा में ठेकुआ से लेकर छठ मैया को कई तरह के फल भी चढ़ाए जाते हैं। आइए यहां जानते हैं कौन-कौनसी चीजें चढ़ाने से छठी मैया होंगी प्रसन्न-
1. डाभ नींबू या अतर्रा नींबू सामान्य नींबू से काफी बड़ा होता है। यह नींबू छठी मईया को विशेष रूप से पसंद है।
2. छठी मैया को गन्ना बहुत प्रिय है। इस पूजा में गन्ने से बने गुड़ का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है।
3. सुथनी खाने में शकरकंद की तरह होता है और यह बहुत शुद्ध फल माना जाता है।
4. छठी मैया को सिंघाड़ा बहुत प्रिय है और साफ और शुद्ध होने के कारण यह लक्ष्मी माता को बहुत पसंद भी होता है।
5. छठ के त्योहार में नारियल चढ़ाने का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इसे चढ़ाने से घर में लक्ष्मी आती है।
6. केला भगवान विष्णु का प्रिय है और छठी मईया को भी यह बहुत पसंद है।
7. छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए केला चढ़ाया जाता है और यह पूजा सामग्री में विशेष फल है।
8. सभी चीजों के अलावा डागर में इन 6 फलों को शामिल करना बहुत जरूरी है।
By Ishu Sharma
chhata puja murata
