रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. चंद्र अभियान
Written By वार्ता

आठ नवंबर को चाँद पर लहराएगा तिरंगा

हमारा अभियान कामयाब होगा : जी. माधवन नायर

आठ नवंबर को चाँद पर लहराएगा तिरंगा -
सहार क्षेत्र से भारत का पहला मानवरहित चन्द्रयान-प्रथम लगभग 18 दिन बाद 8 नवम्बर को चन्द्रमा पर उतर जाएगा और वहाँ भारतीय ध्वज फहरा देगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने बताया चन्द्रमा की ओर यात्रा का हमारा कदम सफल रहा है और शेष यात्रा आगामी 18 दिनों में पूरी हो जाएगी। इसरो के वैज्ञानिक इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम हैं।

चन्द्रमा पर पहुँचने के संबंध में किसी अप्रिय घटना के बारे पूछे जाने पर माधवन ने कहा चन्द्रमा की यात्रा अभी शुरू हुई है और हमें उम्मीद है कि यह आसान होगी। हमारे सामने कुछ अनजानी स्थितियाँ आने से पूर्व हमें विश्वास है कि हम वहाँ पहुँच जाएँगे।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए समुद्र में छलाँग लगाने जैसा है और इसमें कुछ अड़चनें भी आ सकती हैं, लेकिन हम इसमें कामयाब हो जाएँगे।

नायर ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिक जमीन पर स्थापित इसरो के नेटवर्क जैसे अंतरिक्ष यान नियंत्रण केन्द्र और भारतीय अंतरिक्ष द्वारा केन्द्र की सहायता से उपलब्धि हासिल कर लेंगे।