रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. चंद्रयान-3
  4. American delegation performed Havan for the success of Chandrayaan-3
Written By
Last Modified: नोएडा , बुधवार, 23 अगस्त 2023 (16:41 IST)

Chandrayaan-3 की सफलता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किया हवन

chandrayaan 3
Chandrayaan 3 : अमेरिकी विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नोएडा में एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘हवन’ कार्यक्रम में शामिल हुआ और आज होने वाली चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की सफलता के लिए प्रार्थना की।
 
विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि हवन सुबह एमिटी विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों और संकाय सदस्यों की उपस्थिति में शुरू हुआ और शाम शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 की निर्धारित सॉफ्ट लैंडिंग तक जारी रहेगा।’’
 
इसरो का महत्वाकांक्षी अभियान 14 जुलाई को शुरू होने के बाद से चंद्रयान-3 चंद्रमा की यात्रा पर है। शाम पौने छह बजे के आसपास चंद्रयान-3 के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया शुरू होने और शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उम्मीद है।
 
बयान में कहा गया कि एमिटी यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के कुलपति बलविंदर शुक्ला, एमिटी यूनिवर्सिटीज के समूह कुलपति गुरिंदर सिंह और हजारों छात्रों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सुचारू एवं सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना की और परिसर में किए गए हवन में ‘आहुति’ दी।
 
इसमें कहा गया कि अमेरिका की कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी से एक प्रतिनिधिमंडल भी इस हवन में शामिल हुआ। इस प्रतिनिधिमंडल में कॉलेज ऑफ बिजनेस, सीएसयू, यूएस के सीनियर एसोसिएट डीन ट्राविस मेनार्ड और इंटरनेशनल एनरोलमेंट सेंटर, सीएसयू, यूएस के निदेशक स्टीन वर्हुल्स्ट भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें
PM Modi ने जब जगह तय करने के लिए जमीन पर रखे हुए तिरंगे को उठा लिया...