घटस्थापना कैसे करें...
FILE
मां भगवती के नौ रूपों का पूजन-अर्चन आरंभ हो गया है। आइए जानते हैं घटस्थापना कैसे करें :-
* घटस्थापना हमेशा शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए।
* नित्य कर्म और स्नान के बाद ध्यान करें।
* इसके बाद पूजन स्थल से अलग एक पाटे पर लाल व सफेद कपड़ा बिछाएं।
* इस पर अक्षत से अष्टदल बनाकर इस पर जल से भरा कलश स्थापित करें।
* इस कलश में शतावरी जड़ी, हलकुंड, कमल गट्टे व रजत का सिक्का डालें।
* दीप प्रज्ज्वलित कर इष्ट देव का ध्यान करें।
* तत्पश्चात देवी मंत्र का जाप करें।
* अब कलश के सामने गेहूं व जौ को मिट्टी के पात्र में रोंपें।
* इस ज्वारे को माताजी का स्वरूप मानकर पूजन करें।
* आखिरी दिन ज्वारे का विसर्जन करें।
